NDA government: थाली, खेती और नारी शक्ति, सरकार के मास्टर स्ट्रोक से बदली देश की तस्वीर!

महाराष्ट्र का मॉडल दिखाता है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)और लक्षित लाभार्थी पहचान के जरिए सरकारें कैसे सामाजिक असंतोष को कम कर सकती हैं। दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र तीनों राज्यों की योजनाएं अलग-अलग जरूरतों को संबोधित करती हैं, लेकिन इनका साझा सूत्र स्पष्ट है ।

71
NDA government: थाली, खेती और नारी शक्ति, सरकार के मास्टर स्ट्रोक से बदली देश की तस्वीर!
नरेश वत्स NDA government: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की

नरेश वत्स
NDA government: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की जा रही अटल कैटीन’ केवल एक भोजन योजना नहीं, बल्कि बदलती राजनीति में सेवा, संवेदनशीलता और सीधे लाभ की रणनीति का संकेत है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार का किसानों को 15 लाख रुपये तक बिना ब्याज कर्ज देने का फैसला और महाराष्ट्र सरकार की विविध सामाजिक-आर्थिक कल्याण योजनाएं एक साझा राजनीतिक विमर्श की ओर इशारा करती हैं,जहां विकास के साथ डायरेक्ट डिलीवरी और वोट बैंक से आगे सामाजिक स्थिरता पर जोर है।(NDA government)

दिल्ली में अटल कैंटीन और शहरी गरीबों पर फोकस
दिल्ली के जे.जे. क्लस्टर इलाकों में शुरू होने वाली अटल कैंटीन में 5 रुपये में थाली की व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी। यह पहल शहरी गरीब, दिहाड़ी मजदूर और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए तात्कालिक राहत का मॉडल है। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जुड़ी यह योजना सुशासन और मानवीय संवेदना के प्रतीकात्मक संदेश के साथ आती है । खासकर ऐसे समय में जब महंगाई और रोजगार असुरक्षा शहरी निम्न आय वर्ग को प्रभावित कर रही है। राजनीतिक तौर पर देखें तो यह कदम दिल्ली में सेवा आधारित नैरेटिव को मजबूत करता है और सामाजिक समावेशन का संदेश देता है, जिससे भाजपा सरकार की ग्राउंड कनेक्ट रणनीति को बल मिलता है।(NDA government)

हरियाणा में किसान हितैषी कदम
गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को 15 लाख रुपये तक बिना ब्याज कर्ज देने का निर्णय कृषि संकट के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह योजना न केवल कर्ज के बोझ से राहत देती है, बल्कि किसानों को फसल निवेश, तकनीकी उन्नयन और जोखिम प्रबंधन के लिए भी प्रोत्साहित करती है।चुनावी परिप्रेक्ष्य में यह फैसला ग्रामीण मतदाताओं के बीच भरोसा मजबूत करता है और किसान-सहायक शासन की छवि को धार देता है। यह संदेश भी स्पष्ट है कि सरकार केवल एमएसपी (MSP) या मुआवजे तक सीमित नहीं, बल्कि वित्तीय सशक्तिकरण की दीर्घकालिक सोच पर काम कर रही है।(NDA government)

महाराष्ट्र में बहुआयामी कल्याण मॉडल
महाराष्ट्र सरकार ने हाल के वर्षों में कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जो सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार से जुड़ी हैं। प्रमुख रूप से लाडकी बहिन योजना, महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, जिससे घरेलू स्थिरता और उपभोग क्षमता बढ़े। दूसरी शेतकरी सन्मान,कर्ज राहत योजनाएं के तहत किसानों के लिए ब्याज राहत और ऋण पुनर्गठन करके किसानों को लाभ दिया जा रहा है । महाराष्ट्र में स्वास्थ्य व पोषण योजनाएं शुरू की गई है । जिससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव हो सका है ।(NDA government)

महाराष्ट्र का मॉडल दिखाता है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)और लक्षित लाभार्थी पहचान के जरिए सरकारें कैसे सामाजिक असंतोष को कम कर सकती हैं। दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र तीनों राज्यों की योजनाएं अलग-अलग जरूरतों को संबोधित करती हैं, लेकिन इनका साझा सूत्र स्पष्ट है । कम लागत, अधिक प्रभाव ,सीधे लाभार्थी तक पहुंच और सेवा आधारित राजनीति का विस्तार ।(NDA government)

ये भी पढ़ेंः FSI: कांग्रेस के ‘झूठ’ पर भारी पड़ा FSI का सच, भूपेंद्र यादव ने अरावली विवाद में किया दूध का दूध और पानी का पानी

यह रुझान बताता है कि आने वाले समय में चुनावी विमर्श केवल बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रसोई, खेत और घर की आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दे केंद्र में रहेंगे। अटल कैंटीन से लेकर किसान कर्ज राहत और महिला सहायता योजनाएं ।ये सभी कदम उस राजनीति की ओर संकेत करते हैं, जहां जनकल्याण ही जनविश्वास का आधार बन रहा है।(NDA government)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.