हिंदी भाषा सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस का होगा सम्मान! निकाय चुनावों को लेकर भी बनेगी रणनीति

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में उत्तर भारतीय समाज की अहम भूमिका होगी। इस परिपेक्ष्य में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

75

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के सूत्रधार महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस को 15 मई को मुंबई में होने वाले हिंदी भाषी सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। गोरेगांव के एनएससी मैदान में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा करेंगे। यह जानकारी कार्यकारिणी सदस्य आरयू सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

सिंह ने दावा किया कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 15,000 से 20,000 हिंदी भाषी, विशेष रूप से उत्तर भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।आरयू सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के हिंदी भाषी समुदाय से फडणवीस का विशेष लगाव है। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हमेशा हिंदी भाषी समुदाय का सम्मान किया। इस कारण हिंदी भाषी, उत्तर भारतीय समुदाय का भी उनसे विशेष लगाव है।

निकाय चुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव में उत्तर भारतीय समाज की अहम भूमिका होगी। इस परिपेक्ष्य में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

समारोह में ये रहेंगे उपस्थित
सिंह ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य संजय पांडे, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय, स्लम मोर्चा अध्यक्ष आर. डी. यादव, नगरसेवक विनोद मिश्रा, ज्ञानमूर्ति शर्मा इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.