मुंबई मनपा बजट: कई मायनों में है खास पर क्या सुधरेगी शहर की सुविधाएं?

एशिया की सबसे बड़ी महानगर पालिका के बजट प्रस्तुत हुआ। यह देश के कई राज्यों के बजटीय प्रावधानों से अधिक है। बजट में इस बार कुछ बढोत्तरी भी की गई है।

103

मुंबई महानगर पालिका ने वर्ष 2023-24 का बजट घोषित कर दिया है। पिछले वर्ष 2022-23 की अपेक्षा बजट में 14.52 प्रतिशत की बढोत्तरी की गई है। इसके अनुसार कुल बजट प्रावधान 52,619 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सबसे बड़ी विशेषता ये है कि, इसे प्रशासक ने प्रस्तुत किया है।

मुंबई महानगर पालिका में न नगरसेवक हैं और न ही महापौर, ऐसी स्थिति में मनपा का कामकाज प्रशासन के हाथ है। इसके कारण वर्ष 2023-24 का बजट भी प्रशासन प्रस्तुत कर रहा है। यह सभी एक ऐतिहासिक घटनाएं हैं, जो इस बजट के साथ इतिहास में दर्ज हो गई हैं।

पहली बार 50 के पार
मुंबई मनपा का बजट इस बार 52,619.07 करोड़ रुपए है। यह पहली बार है जब बजटीय प्रावधान 50 हजार करोड़ रुपए के पार गया है। इस बार का बजट पिछले बजट 45,949.21 करोड़ रुपए की तुलना में 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह बजट प्रशासक ने प्रस्तुत किया है, वर्ष 1985 के बाद यह दूसरी बार है जब प्रशासक ने बजट प्रस्तुत किया है।

बजट में मनपा ने 27,247.80 करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडीचर और 25,305.94 करोड़ रुपए रेवेन्यू एक्सपेंडीचर के लिए प्रावधान किया है। यह भी मनपा के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि, कुल बजट में से 52 प्रतिशत कैपिटल और 48 प्रतिशत रेवेन्यू एक्सपेंडीचर के लिए रखा गया है।

किस परियोजना को कितना मिला
कोस्टल रोड परियोजना 3,545 करोड़ रुपए
गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड 1,060 करोड़ रुपए
ट्राफिक ऑपरेशन के लिए 2,825 करोड़ रुपए

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.