संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, संसद में प्रस्तुत होगा समान नागरिक संहिता विधेयक

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने यह जानकारी दी है। प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की।

189

संसद (Parliament) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) ने शनिवार (1 जुलाई) को यह जानकारी दी है। प्रहलाद जोशी ने ट्वीट (Tweet) कर सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान सार्थक बहस (Meaningful Debate) और विधायी कार्यों (Legislative Work) का समर्थन करने की अपील की। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका है। संसद का मानसून सत्र संसद भवन (Parliament House) की नई बिल्डिंग में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

संसद की नई इमारत का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस बार मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी पार्टियां पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर एक संयुक्त मोर्चा बना रही हैं। इसके अलावा संसद की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता की पुरजोर वकालत की है और इस मुद्दे पर परामर्श बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई में भाजपा का मोर्चा रद्द, आशीष शेलार किया ट्वीट

23 दिन चलेगा मानसून सत्र
संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 23 दिन चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा उठाया था। लॉ कमीशन भी इसे लेकर राय ले रहा है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर खासा हंगामा होने का अनुमान है।

देखें यह वीडियो- महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण बस दुर्घटना

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.