Election 2027:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन सहारनपुर में कई बैठकों में भाग लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की।(Election 2027)
सहारनपुर में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में भारतीय जनता पार्टी की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का जो दृढ़ संकल्प हर जगह देखने को मिल रहा है, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा अपने ‘मिशन 2027‘ को सफलतापूर्वक हासिल कर लेगी।(Election 2027)
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास, एक्सप्रेस-वे और प्रगति के नए कीर्तिमानों के लिए जाना जाता है। यहां ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें बनाई जा रही हैं। यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है जो हर पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक के लिए गर्व की बात है क्योंकि हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश‘ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।(Election 2027)
नितिन नवीन ने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, वह पुराने कार्यकर्ताओं के 40-45 वर्षों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत‘ का संकल्प केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस नहीं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सादगी, सरलता और जन-संवाद पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर सांसदों, विधायकों और सक्रिय सदस्यों के साथ शक्ति केंद्रों पर ‘पॉकेट मीटिंग‘ (जनता चौपाल) आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं, भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें हर गांव, हर घर तक पहुंचना है, आम लोगों की परेशानियों को दूर करना है और उन्हें डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जोड़ना है।(Election 2027)
सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
सहारनपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर में कई जगहों पर शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने विभिन्न बैठकों में बारी-बारी से विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी के संगठन और आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने एवं डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने सहारनपुर में पार्टी के स्थानीय सांसदों, विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की।(Election 2027)
दलित कार्यकर्ता के घर खाना खाया
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद दलित समाज के कार्यकर्ता के यहां भोजन किया। दलित समाज के लोगों ने उन्हें रविदास महाराज की मूर्ति और पुस्तक भेंट की।(Election 2027)
ये भी पढ़ेंः Boxing News: ठाणे ग्रामीण जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता; महाराष्ट्र मिलिट्री स्कूल, मुरबाड का एकतरफा दबदबा
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सम्मान और मुख्यधारा से जोड़ने का जो संकल्प हमने लिया है, उसे हम डबल इंजन की सरकार में पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में संत रविदास की 650वीं जयंती का वर्ष मना रहे हैं। हम सभी समाज को पूरी तरह जोड़कर, समरसता के भाव से हर व्यक्ति, हर समाज और हर क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है और अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है।(Election 2027)
कार्यक्रम व विभिन्न बैठकों में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी उपस्थित थे।(Election 2027)
Join Our WhatsApp Community
