मुंबईकरों के लिए कब शुरू होगी लोकल? केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कही ये बात

मुंबई लोकल में आम आदमी को यात्रा करने की अनुमति कब मिलेगी, यह सवाल सभी लोग पूछ रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया है।

89

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे ने मुंबई लोकल में आम आदमी को यात्रा की मंजूरी नहीं दिए जाने को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधा है। दानवे ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी गई है। मुंबई में भी कोरोना मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। इसके बावजूद मुंबईकरों को लोकल में यात्रा करने की अनुमति नहीं दिया जाना आश्चर्य की बात है। दानवे ने इसके लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

केंद्र सरकार तैयार
दानवे ने कहा कि जिस दिन राज्य सरकार केंद्र सरकार को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजेगी कि आम आदमी को लोकल में यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए, रेलवे उसी दिन यह अनुमति दे देगी। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र को लोकल ट्रेन में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति देने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन राज्य सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ेंः 370 समाप्ति वर्षगांठ: पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का कारनामा, श्रीनगर में ‘तिरंगा’ फहराने से रोका

भाजपा ने भी की है मांग
दानवे ने कहा कि भाजपा कई बार राज्य सरकार से यह मांग कर चुकी है। इसके लिए वह आंदोलन भी कर चुकी है। लेकिन राज्य सरकार इस बारे में सोचने की जरुरत नहीं समझती। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। इसलिए कड़े प्रतिबंध की जरुरत नहीं है।

केंद्र को अधिकार लेकिन..
दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार को मुंबई लोकल के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन वह राज्य के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। नहीं तो राज्य सरकार को एक नया मुद्दा मिल जाएगा। दानवे ने कहा कि ठाकरे सरकार को हर मामले मे केंद्र को जिम्मेदार ठहराने की आदत हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.