Maratha Reservation: मराठा आंदोलन को मिली सफलता, भूख हड़ताल खत्म करेंगे मनोज जारांगे पाटिल

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने मनोज जारांगे पाटिल की लगभग सभी मांगें मान ली हैं।

155

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आंदोलन (Maratha Movement) की मांग को लेकर नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वाशी में आंदोलन (Movement) कर रहे मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) और सैकड़ों मराठा लोग देर रात से वाशी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच देर रात राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने मनोज जारांगे पाटिल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल और मनोज जारांगे पाटिल के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। इस मौके पर संशोधित अध्यादेश मनोज जारांगे पाटिल को सौंपा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने जरांगे की मांगों पर हामी भर दी है। तो अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों जूस पीने के कुछ देर बाद ही मनोज जारांगे अपनी भूख हड़ताल (Hunger Strike) तोड़ देंगे।

अध्यादेश जारी होने के बाद मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा काम किया है। हम मराठों का विरोध अब खत्म हो गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने हमारी मांगें मान ली हैं। हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे। मैं शनिवार को सीएम शिंदे के हाथों जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म करूंगा।

यह भी पढ़ें- Maratha Reservation: मनोज जारांगे पाटिल की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, कहा- अगर मेरी मांगें नहीं मानी गईं तो…

सीएम शिंदे की मौजूदगी में जारांगे अपनी भूख हड़ताल तोड़ेंगे
मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने मनोज जरांगे पाटिल द्वारा विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा के बाद जश्न मनाया क्योंकि सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार कर ली हैं। जारांगे शनिवार सुबह 9 बजे अपनी भूख हड़ताल तोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में मनोज जारांगे अपनी भूख हड़ताल तोड़ेंगे। भूख हड़ताल तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनोज जारांगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं।

मनोज जारांगे की लड़ाई सफल हुई: दीपक केसकर
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मनोज जारांगे पाटिल से मिलने पहुंचा था। दीपक केसरकर ने दी अपनी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा, ”मनोज जारांगे की सभी मांगें राज्य सरकार ने मान ली हैं और सभी संबंधित दस्तावेज उन्हें सौंप दिये गये हैं।” मनोज जारांगे ने अपने समाज के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है, मनोज जारांगे की लड़ाई सफल हुई है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.