मुंबई मनपा की वॉर्ड रचना पर बड़ी खबर, आघाड़ी की तिकड़म फेल

89

मुंबई महानगर पालिका के 227 वॉर्डों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट ने महाविकास आघाड़ी सरकार के निर्णय को झटका दे दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा नए वॉर्ड गठन किये गए निर्णयों को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – पेलोसी ने कहा- ताइवान के साथ अमेरिका, भड़के चीन ने कर दी ये घोषणा

तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगर पालिका के वॉर्डों की संख्या बढ़ाकर 236 कर दी थी। इसका उस समय भारतीय जनता पार्टी ने विरोध किया था। परंतु, महाविकास आघाड़ी सरकार के सत्ता से हटने के बाद उस समय की सरकार के घटक दल कांग्रेस ने भी विरोध शुरू कर दिया। अब राज्य सरकार ने वॉर्ड पुनर्रचना को रद्द करने का निर्णय दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.