नवनीत राणा के पति बनेंगे शिंदे सरकार में मंत्री? जानिये, क्या है खबर

अब महाराष्ट्र में पासा पलट गया है। भाजपा के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे गुट सत्ता में है और एमवीए विपक्ष में है।

109

महाराष्ट्र में सत्ता बदलते ही नेताओं और विधायकों के दिन भी बदल गए हैं। जो लोग पहले एमवीए सरकार के निशाने पर थे अब वे शिंदे सरकार के गुड बुक में शामिल हो गए हैं। इसी क्रम में अमरावती की सांसद नवनीत राणा को भी पुरस्कार देने की तैयारी दिख रही है। नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने उन पर कई आरोप लगाने के साथ ही मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने का भी ऐलान किया था।

अब महाराष्ट्र में पासा पलट गया है। भाजपा के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे गुट सत्ता में है और एमवीए विपक्ष में है। इस स्थिति में नवनीत राणा के पति और निर्दलीय विधायक रवि राणा को मंत्री बना कर भाजपा उन्हें पुरस्कृत करने जा रही है। इस बात की चर्चा है।

5 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार?
महाराष्ट्र में 5 अगस्त को मंत्रिमंडल के विस्तार होने की बात कही जा रही है। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय में इससे संबंधित मामलों पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। इस स्थिति में देखना होगा कि मंत्रिमंडल का विस्ताार होता है या टल जाता है।

नवनीत राणा को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि नवनीत राणा को उद्धव ठाकरे के ब्रांद्रा स्थित आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा को लेकर मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था। वे 14 दिन जेल में रही थीं। उसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा भाजपा समर्थक माना जाता है। कई मौकों पर उन्होंने भाजपा के साथ ही देवेंद्र फडणवीस की भी प्रशंसा की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.