Maharashtra: नंदुरबार में राहुल गांधी की भारत यात्रा के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ गये ये बड़े नेता, भाजपा में होंगे शामिल

विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के जरिए भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू की है।

120

Maharashtra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नंदुरबार पहुंची तो महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया। नंदुरबार के पूर्व पालक मंत्री और पूर्व खेल मंत्री पद्माकर वलवी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।

पद्माकर वलवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। वलवी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की है। खबर है कि वह 13 मार्च को बावनकुले की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।

मुंबई में खत्म होनी है राहुल गांधी की यात्रा
विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के जरिए भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू की है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और मुंबई के शिवाजी पार्क में ख़त्म होग। इस यात्रा के समापन के लिए महाराष्ट्र में उतरे राहुल गांधी को पहले ही दिन बड़ा झटका माना जा रहा है।

Prime Minister मोदी ने एमपीएल रेलवे साइडिंग का किया ऑनलाइन उद्घाटन, 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का दिया उपहार

कौन हैं पद्माकर वलवी?
पद्माकर वलवी ने नंदुरबार जिले के पालक मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह राज्य के खेल मंत्री भी रहे हैं। पद्माकर वलवी की बेटी भी कांग्रेस में सक्रिय हैं और नंदुरबार जिला परिषद में प्रमुख नेताओं में से एक हैं। नंदुरबार जिले की राजनीति में पद्माकर वलवी परिवार का दबदबा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.