महाराष्ट्र में नेता विपक्ष होंगे गिरफ्तार!

140

मुंबई के फोर्ट स्थित माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भाजपा नेता और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर को 13 मई को मुंबई बैंक से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जाएगा और मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल जमानत मिल जाएगी। न्यायालय ने दरेकर को गिरफ्तार करने और तत्काल जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मुंबई पुलिस ने प्रवीण दरेकर को नोटिस जारी किया है। उन्हें 13 मई को फोर्ट स्थित माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उच्च न्यायालय ने हाल ही में दरेकर को जमानत दी है। इसलिए उनको गिरफ्तार कर थाने में जमानत की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हाईकोर्ट ने प्रवीण दारेकर को जमानत पर तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। यह जमानत 35 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर दी जाएगी।

यह है मामला
दरेकर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के धनंजय शिंदे की शिकायत पर मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि मुंबई बैंक के फर्जी मजदूर मामले में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि मजदूर न होने के बावजूद उन्होंने खुद को श्रमिक बताया और मुंबई बैंक का चुनाव लड़ा। इस तरह उन्होंने 20 साल तक धोखाधड़ी की। इसके साथ ही चुनाव जीतने के बाद कई निवेशको से ठगी करने का भी उन पर आरोप है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.