कोरोना का संकट छंटा… महाराष्ट्र में घटस्थापन से खुलेंगे देवालय

156

राज्य में देवों के दर्शन की बात आखिर सरकार ने मान ली है। नवरात्रि के घटस्थापना के दिन अर्थात 7 अक्टूबर से सभी धर्मों के प्रार्थनास्थल खुल जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना दिशानिर्देशों का ध्यान रखना प्रर्थनास्थलों के लिए अनिवार्य होगा।

राज्य में लॉकडाउन काल से ही सभी धर्मों के प्रार्थनास्थल बंद थे। इन स्थलों पर आधारित उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे। इसके कारण लोग प्रार्थनास्थलों को खोलने की मांग कर रहे थे।

मंदिरों के आगे बड़ी समस्या
हिंदू मंदिरों के आगे आर्थिक समस्या बिकट थी, उन्हें न तो सरकार से कोई आर्थिक सहायता मिलती है और न ही चढ़ावे के रूप में आनेवाला धन प्राप्त हो रहा था। इसके कारण कई मंदिरों में पुजारियों और सेवार्थियों को कम कर दिया गया था, इसके अलावा यहां स्थित फूल, फल, प्रसाद, ट्रेवेल्स, होटल के उद्योग पूरी तरह से ठप थे। इससे धार्मिक स्थानों से चलनेवाला अर्थ चक्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.