भाजपा का ‘मन’ से गठबंधन होगा या नहीं? जानें, क्या कहा फडणवीस ने

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट् में भाजपा और मनसे के साथ आने की चर्चा जोरों पर है। इस अटकलबाजी को तब और बल मिला, जब मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति दिए जाने को लेकर दोनों एक साथ आ गईं।

87

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में भाजपा और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में गठबंधन की चर्चा गरम है। प्रदेश में तीन पार्टियों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस यानी महाविकास आघाड़ी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हर तरह की कोशिश में नाकाम होने के बाद प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के मनसे से हाथ मिलाने की बात कही जा रही है। लेकिन अब भाजपा नेता और प्रदेश में विधानसभा मे विपक्ष के नेता देंवेंद्र फडणवीस ने इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पार्टी की भूमिका स्पष्ट कर दी है।

इस कारण मनसे से गठबंधन नहीं
फडणवीस ने कहा कि मनसे से गठबंधन की बात हिंदुत्व को लेकर हमारी भूमिका के कारण की जा रही है। फिलहाल भाजपा ने इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है। विपक्ष के नेता ने कहा कि मनसे से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हमारी विचारधारा अलग-अलग है। इस कारण हमने फिलहाल इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राजनीति में कुछ भी संभव है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में दौरों का दौर… चिपलूण में मुख्यमंत्री को झेलना पड़ा महिलाओं का आक्रोश

अटकलों को ऐसे मिला बल
पिछले कुछ दिनों से भाजपा और मनसे के साथ आने की चर्चा जोरों पर है। इस अटकलबाजी को तब और बल मिला, जब मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति दिए जाने को लेकर भाजपा तथा मनसे दोनों एक साथ आई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई लोकल ट्रेनों में लोगों को यात्रा करने की अनुमति को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जहां पत्र लिखा है, वहीं आंदोलन करने की भी चोतावनी दी है।

लोकल पर भाजपा का स्टैंड
भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मुद्दे पर मनसे जैसा ही स्टैंड अपनाया है। भाजपा ने भी मुंबई लोकल में आम आदमी को यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण मुंबईकर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने ठाकरे सरकार से लोगों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की भी मांग की है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने 2 अगस्त से इस मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा की है। उन्होंने 2 अगस्त से लोगों को मुंबई लोकल में फ्री में यात्रा करने का आह्वान किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.