Madhya Pradesh Election: गडकरी ने की भाजपा को वोट देने की अपील, मतदाताओं से किए ये वादे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हमारे देश में मध्य प्रदेश पहले एक बीमारू राज्य के रूप में था, पर 10 साल में मोदी और शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है।

1518

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 14 नवंबर को कहा कि मध्य प्रदेश का यह चुनाव आप सबके भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। पिछले 10 साल से मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने 10 साल में देश के लिए क्या किया है और मध्य प्रदेश के लिए क्या किया, यह आपने अपनी आंखों से देखा है।

गडकरी ने चुनावी सभा को किया संबोधित
गडकरी 14 नवंबर को छिंदवाड़ा जिले के परासिया और सौंसर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार चुनने की प्रदेशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश में विकास और सुशासन का कमल एक बार फिरसे खिलेगा। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रेल मंत्री से अनुमति मिलने के बाद छिंदवाड़ा से नागपुर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, जो 140 की रफ्तार पर दौड़ेगी।

मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर वन, ये भाजपा की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम: सीएम योगी

शिवराज की सराहना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हमारे देश में मध्य प्रदेश पहले एक बीमारू राज्य के रूप में था, पर 10 साल में मोदी और शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है। अब मध्य प्रदेश प्रगतिशील संपन्न राज्य बन गया है। गांव, गरीब, मजदूर, किसान का कल्याण हुआ है। सिंचाई का क्षेत्र बड़ा हुआ है और भारत सरकार ने कृषि विकास की दर में जो पुरस्कार दिया, वह पहला पुरस्कार भाजपा शासित शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार को मिला। उन्होंने कमलनाथ और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मतदाता भाइयों 17 नवंबर को मतदान करने जाओ तो कमल की बटन दबाओ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.