Lok Sabha Election 2024: बिहार में NDA के सीटों का हुआ बटवारा, जानें किसको मिली कितनी सीटें

2019 में, भाजपा और जदयू ने बिहार में 40 में से 33 सीटें जीतकर अपना परचम लहराया। वहीँ लोक शक्ति पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी।

100

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (एनडीए) ने 18 मार्च को बिहार (Bihar) की 40 लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) के लिए सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया। इसकी घोषणा बीजेपी बिहार प्रभारी (BJP Bihar in-charge) विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने नई दिल्ली में की। सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार, भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) Lok Jan Shakti Party (Ram Vilas) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेन्द्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

2019 में, भाजपा और जदयू ने बिहार में 40 में से 33 सीटें जीतकर अपना परचम लहराया। वहीँ लोक शक्ति पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। इस साल की शुरुआत में, जेडीयू ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से नाता तोड़कर बीजेपी और एनडीए से हाथ मिला लिया था। नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही तीन भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का लक्ष्य कुल 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए इस बार मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शर्मा सरकार का जिन गांवों में 1857 की क्रांति में आंदोलन हुआ, उन गांवों को लेकर बड़ा निर्णय

बिहार की किस लोकसभा सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी जानने के लिए नीचे सूची देखें

  1. बीजेपी: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटिलीपुत्र, आरा, बक्सरा और सासाराम
  2. जदयू: वाल्मिकीनगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटियार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर
  3. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): एलजेपी (रामविलास) जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वे हैं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई।
  4. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा गया सीट पर चुनाव लड़ेगी
  5. राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट सीटों पर चुनाव लड़ेगी

यह भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.