Lok Sabha Elections: देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए न कि…! अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के जब परिणाम आएंगे, तब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का आगाज होगा।

57

Lok Sabha Elections: देश को मजबूत प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी मिले हैं। देश की जनता को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए ना कि मजबूर प्रधानमंत्री। देश की जनता तय करें कि देश को विकसित भारत बनाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या देश को विदेश में जाकर नीचा शर्मसार करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर और मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

राहुल गांधी पर कसा तंज
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने इंडी गठबंधन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और आगे बढ़ाने की बात अगर कोई करता है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और देश को नीचा दिखाने का कोई काम करता है तो वह राहुल गांधी और घमंडिया गठबंधन है। राहुल गांधी कभी देश हित में बात नहीं करते यह वही राहुल गांधी है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम शर्मसार करते हैं।

भाजपा को वोट देने की अपील
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत बनाना है तो देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना होगा। कमल के चुनाव चिन्ह का बटन दबाना होगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस फिर से ईवीएम पर इल्जाम लगा रही है लेकिन यह ईवीएम उस समय ठीक हो जाती है जब किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ईवीएम पर आरोप लगाना मतलब कांग्रेस की चुनाव में हार है।

हिमाचल में होगा डबल इंजन का अगाज
अनुराग ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के जब परिणाम आएंगे, तब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का आगाज होगा। हम यहां चारों लोकसभा की सीटे भी जीतेंगे और यहां पर होने वाले उप चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश को कमजोर करने का काम घमडिया गठबंधन कर रहा है। घमडीय गठबंधन में शामिल सभी लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं।

मोदी राज में देश में विकास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ है, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अगर देश की चौथी बंदे भारत ट्रेन यहां से चली है। ट्रेन के माध्यम से प्रदेश भारत के सभी तीर्थ स्थलों से जुड़ पाया है। आज प्रदेश की जनता ट्रेन के माध्यम से अयोध्या राम जन्म भूमि हरिद्वार काशी विश्वनाथ मथुरा वृंदावन उज्जैन महाकाल देश के तमाम तीर्थ स्थलों से जुड़ पाई हैं।

अनुराग ठाकुर ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कमल के निशान वाले बटन को दबाने की अपील की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.