Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री ने मुंबई में मराठी में भाषण शुरू कर जीता मुंबईकरों का दिल, पूर्व सरकार पर बोला हमला

पीएम मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में अपने भाषण की शुरुआत मराठी में की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ भी काम करके जिंदगी जीने वाले लोगों को मुंबई कभी निराश नहीं करती है ।

355

Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में अपना भाषण मराठी में  शुरू किया। पीएम ने कहा कि मुंबई कभी किसी को निराश नहीं करती।

 पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि “मोदी मुंबई को उसका अधिकार देने के लिए यहां हैं।” इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की सेना पर हमला तेज करते हुए कहा, ”आपके पास बालासाहेब की सोच नहीं है, इसलिए पीएम मोदी ने आपका नाम ‘नकली शिवसेना’ रखा है.”

 पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, देश की प्रगति चाहते हैं, कृपया अपने घरों से बाहर आएं और अपने वोट का उपयोग करें। अपने वोटों का उपयोग करके पीएम मोदी को मजबूत बनाएं। हर वोट महत्वपूर्ण है।”

Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री ने मुंबई में मराठी में भाषण शुरू कर जीता मुंबईकरों का दिल, पूर्व सरकार पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा, “बुलेट ट्रेन, मुंबई मेट्रो, मुंबई में हर परियोजना में उनके (उद्धव ठाकरे सरकार) द्वारा देरी की गई। वे मुंबई के नागरिकों के खिलाफ दुश्मनी पाल रहे थे। मोदी मुंबईकरों को वे सब वापस करने आया है।”

दुनिया की कोई भी ताकत धारा 370 को वापस नहीं ला सकती: मोदी
महायुति एनडीए सभा में पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग निराशावाद में डूबे हुए थे, उन्होंने भी सोचा था कि धारा 370 को हटाना असंभव है। मैंने उनके विचारों को कब्रिस्तान (कब्र) में दफन कर दिया है। दुनिया की कोई भी ताकत धारा 370 को वापस नहीं ला सकती।”

वे अयोध्या में राम मंदिर को लेकर एक ही सपने को लेकर 500 साल तक लड़ते रहे। और आज रामलला एक भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

शिवाजी में महायुति एनडीए रैली में पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया को यह स्वीकार करना होगा कि भारत में रहने वाले लोग इतने प्रतिबद्ध थे कि वे एक ही सपने के लिए 500 वर्षों तक लड़ते रहे। और आज राम लला एक भव्य मंदिर में विराजमान हैं।”

कांग्रेस ने बर्बाद किए पांच दशक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के पांच दशक बर्बाद कर दिए। महात्मा गांधी के अनुसार देश की आजादी के बाद यदि कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता तो भारत आज पांच दशक आगे होता। जब भारत आज़ाद हुआ तो उसी समय कई देश आज़ाद हुए लेकिन वो देश भारत से आगे निकल गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश दूसरों से कम नहीं है लेकिन जिन लोगों ने देश पर शासन किया, उन्हें देश के लोगों की ताकत पर भरोसा नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को मुंबई में दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की ओर आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पीएम मोदी ने चैत्यभूमि पर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन किया। मोदी ने वीर सावरकर और स्वर्गीय शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें भी नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी में की।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के 5 दशक बर्बाद हो गए क्योंकि आजादी के बाद देश की सभी व्यवस्थाओं का कांग्रेसीकरण हो गया। जब भारत आज़ाद हुआ तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर थी। फिर जब 2014 में बीजेपी सत्ता में आई तो कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था को सीधे 11वें स्थान पर पहुंचा दिया था। जब जनता ने प्रधान सेवक को सत्ता सौंपी तो मात्र 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 5वें स्थान पर पहुंचा दिया। इस दौरान मोदी ने दावा किया कि आज भारत और मुंबई में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि जब जनता हमें तीसरी बार सत्ता सौंपेगी तो हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुंबई सपनों का शहर है, मैं 2047 का सपना लेकर इस शहर में आया हूं। मोदी ने कहा कि मुंबई के लोग रफ्तार की कीमत समझते हैं और भारत को विकसित देश बनाने में मुंबई की बड़ी भूमिका है।

पीएम मोदी ने कहा कि दस साल पहले हर जगह चेतावनी लिखी रहती थी, लावारिस वस्तुओं को हाथ न लगाएं। घर से बाहर गए व्यक्ति को भरोसा नहीं रहता था कि वह जिंदा वापस घर आएगा। लेकिन पिछले दस साल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सभी लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विकास योजनाएं अटकी पड़ी थी लेकिन जब से उन्हें सत्ता मिली है, विकास योजनाओं को गति मिली है। वे मुंबई को उसका हक लौटाने आए हैं।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार  तथा मनसे प्रमुख राज ठाकरे उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.