Lok Sabha Elections: बंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलीं तो..! अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पांच चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इन पांच चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार कर गए हैं। ममता दीदी के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।

451

Lok Sabha Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 मई को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलीं तो ममता सरकार की विदाई तय है।

उन्होंने कांथी में एक रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत सभी विपक्षी पार्टियों को घेरा। उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को रोकने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया।

बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को किया समाप्त
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को लगभग समाप्त कर दिया है। यहां पंचायत के चुनाव हुए, जिनमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए। मगर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस बार आप मत डरना, क्योंकि पांच चरण के चुनाव में ममता के गुंडे किसी का बाल भी बांका नहीं कर पाए।

Lok Sabha Elections: सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का करुंगा एक्स-रे , जनता को लूटने वाले को ..! पीएम ने की घोषणा

पांच चरणों के मतदान में भाजपा की 310 सीट पक्की
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पांच चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इन पांच चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार कर गए हैं। ममता दीदी के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार बंगाल में भी 30 सीटें नरेन्द्र मोदी की झोली में जाने वाली हैं। बंगाल में भाजपा की 30 सीटें आते ही, ये तृणमूल खंड-खंड हो जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.