Lok Sabha Elections 2024: एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने कही ये बात

देश के सीमाओं के रक्षा की बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सारी सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे 100- 50 लोगों को मार कर चले जाते थे। मुंबई की घटना हो चाहे देश कोई घटनाएं लेकिन अब कहीं सुनने को नहीं मिलेगा कि आतंकवादी घटना हुई है।

66

Lok Sabha Elections 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इसी तरह नगर पंचायत, नगर पालिका और जो भी चुनाव होने हैं, वो देशभर में एक साथ होने चाहिये। बार-बार चुनाव से देश के पैसों की बर्बादी होती है।

भाजपा उम्मीदवार राजेश मिश्रा का चुनाव प्रचार
रक्षा मंत्री सिंह 6 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढ़न स्थित रामलीला मैदान में भाजपा उम्मीदवार राजेश मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में विशेषज्ञों ने मान लिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है, लेकिन हमें प्रदेश की जनता पर भरोसा था और वो कायम रहा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी। अब फिर चार महीने के बाद लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। मेरा मानना है कि बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए। एक देश-एक चुनाव होना चाहिए। लोकसभा के साथ विधानसभा, नगर पंचायत, पालिका, सभी का चुनाव एक साथ कराना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून मुसलमान भाइयों के लिए हितकर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता है। हमने उनको भारत की नागरिकता देने का वादा किया था। आज भी वह अगर भारत आना चाहे तो उनको डंके की चोट पर नागरिकता देंगे।

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म को दोबारा रिलीज कर रहा है इंडी गठबंधन

गरीबों को दिए जा रहे हैं पक्के मकान
उन्होंने कहा कि सभी को पता होगा कि आज देश में सभी गरीबों के देश में पक्के मकान बन चुके हैं और जिनके मकान नहीं बने हैं उनके जल्दी मकान बन जाएंगे, देश में कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहां नल के माध्यम से गरीबों को पानी ना मिले। उन्होंने कहा कि मैं किसान परिवार से हूं, भारतीय जनता पार्टी किसानों के दर्द को समझती है “सवा लाख करोड़ रूपया” सारे देश में पार्टी खर्च करेगी और भंडारण बनाकर किसानों के अनाजों को वहां रखेगी जब किसानों के अनाजों की कीमत बढ़ जाएगी तो किसान अपने अनाज को भंडारण से निकाल कर बेच सकेंगे।

कांग्रेस से कई मंत्रियों को जाना पड़ा जेल
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों को सत्ता में रहते हुए भी कई बार जेल जाना पड़ा। भ्रष्टाचार का आरोप लगा लेकिन भाजपा पर कोई भ्रष्टाचार आज तक सिद्ध नहीं हुआ है। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उनकी मंशा थी कि गरीबों का कल्याण हो उनके खाते में पूरा पैसा जाए, परंतु केंद्र से जो भी पैसा भेजा जाता था उसका 86 प्रतिशत ऊपर वाले ही खा जाया करते थे। भाजपा के जमाने में जनधन योजना, मोबाइल, आधार को लिंक कर वह काम कर दिया कि 100 रुपये केंद्र से चलता है तो गरीबों के खाते में 100 रुपये ही आता है।

नेताओं की कथनी और करनी में अंतर
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर की वजह से लोगों में विश्वास कम होता गया। सत्ता जाए तो जाए, लेकिन हम राजनीति में विश्वास कम नहीं होने देंगे। अनुच्छेद-370 हटाने की बात हमने अपने घोषणा पत्र में कही थी। हमने चुटकी बजाकर अनुच्छेद-370 को खत्म कर दिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। अर्थव्यस्था के आकार का विस्तार हुआ है, हम दुनिया के पांचवें स्थान पर हैं।

हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित
देश के सीमाओं के रक्षा की बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सारी सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे 100- 50 लोगों को मार कर चले जाते थे। मुंबई की घटना हो चाहे देश कोई घटनाएं लेकिन अब कहीं सुनने को नहीं मिलेगा कि आतंकवादी घटना हुई है। सभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.