Lok Sabha Elections 2024: एग्जिट पोल एजेंसियों के दावे फेल? जानिये, क्या कह रहे हैं मतगणना के रुझान

वर्तमान रुझान के अनुसार एनडीए को करीब 300 सीटें मिलनी हैं। इनमें भाजपा की करीब 240-45 सीटें भी शामिल हैं। अंतिम फैसला आने तक इसमें कोई बहुत बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है।

346

Lok Sabha Elections 2024 की मतगणना जारी है। इस बीच आए रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि मतगणना पूर्व किए गए एग्जिट पोल काफी हद तक फेल हो गए हैं। क्योंकि एनडीए को मात्र 300 के आसपास ही सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि अभी मतगणना जारी है, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए के लिए एग्जिट पोल के दावे काफी हद तक गलत साबित हुए हैं।

एनडीए को करीब 300 सीटें
वर्तमान रुझान के अनुसार एनडीए को करीब 300 सीटें मिलनी हैं। इनमें भाजपा की करीब 240-45 सीटें भी शामिल हैं। अंतिम फैसला आने तक इसमें कोई बहुत बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है। इस स्थिति में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं रहेगी। क्योंकि उसके पास बहुमत के लिए जरुरी 272 का आंकड़ा नहीं रहेगा। जबकि अधिकांश एजेंसियों ने भाजपा को अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया था। अब भाजपा को एनडीए की अन्य सहयोगी पार्टियों का सहारा लेकर ही सरकार बनानी होगी।

Lok Sabha election results: उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर, जानिये अन्य पार्टियों की क्या है स्थिति

यह भी पढ़ें-

आइए जानते हैं किस एजेंसी ने चुनाव परिणाम को लेकर क्या भविष्यवाणी की थीः

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल
एक्सिस माई इंडिया ने भविष्यवाणी की थी कि एनडीए अपने ‘400 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम हो सकती है, जो लोकसभा में किसी गठबंधन द्वारा जीती गई सीटों की संख्या का रिकॉर्ड बना सकता है। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने भाजपा के लिए 322-340 सीटों की भविष्यवाणी की थी, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में जीती गई 303 सीटों से अधिक है। एजेंसी ने भाजपा के सहयोगियों के लिए 39-61 सीटों की भविष्यवाणी की थी। इसने कांग्रेस के लिए 60-76 सीटें – जो 2019 में 52 सीटों से अधिक है – और इसके इंडी ब्लॉक सहयोगियों के लिए 71-90 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की थी।

यह भी पढ़ें-

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि इंडिया ब्लॉक को 100 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल के नतीजों में कहा गया था कि एनडीए को लोकसभा में 361-401 सीटें मिलेंगी।

टाइम्स नाउ
ईटीजी एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को 358 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि इंडिया ब्लॉक को 152 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी नौ अन्य एग्जिट पोल्स ने भी की थी।
एबीपी न्यूज-सी वोटर (353-383)
रिपब्लिक भारत-पी मार्क (359)
इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स (371)
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज (353-368)
दैनिक भास्कर (281-350)
न्यूज नेशन (342-378)
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट (342)
इंडिया टीवी-सीएनएक्स (362-392)
जन की बात (362-392)

पहले भी हुई है फेल
स्पष्ट है कि किसी भी एग्जिट पोल की भविष्यवाणी अंतिम परिणाम से मेल नहीं खा रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब एग्जिट पोल की भविष्यवाणी धराशाई हो गई है। इससे पहले भी ऐसा होते रहा है। अब देखना होगा कि देश की राजनीति पर लोकसभा चुनाव के इस परिणाम का क्या प्रभाव पड़ता है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.