Lok Sabha election results: महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन 18 और महाविकास आघाड़ी 30 सीटों पर आगे, पीयूष गोयल सहित ये दिग्गज आगे

मुंबई की छह संसदीय सीटों में तीन सीटों पर भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार तीन सीटों पर तो महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

355

Lok Sabha election results: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रहा हैं। इनमें भाजपा 12 सीटों पर तो सीएम शिंदे गुट की शिवसेना के 5 उम्मीदवार और राकांपा अजीत पवार के एक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। महाविकास आघाड़ी के 30 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें कांग्रेस 11 शिवसेना (यूबीटी) के 11 और शरद पवार की राकांपा के 8 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मुंबई की स्थिति
मुंबई की छह संसदीय सीटों में तीन सीटों पर भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार तीन सीटों पर तो महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उत्तर मुंबई संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल शुरू से आगे चल रहे हैं और निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। इसी तरह मुंबई उत्तर मध्य मुंबई के भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम भी आगे चल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई और उत्तर पूर्व के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उत्तर पश्चिम मुंबई के शिंदे समूह के उम्मीदवार रविंद्र वायकर आगे चल रहे हैं।

चर्चित सीटों का हाल
महाराष्ट्र की चर्चित सीटों में बारामती संसदीय सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। पुणे संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल, जलगांव की भाजपा उम्मीदवार स्मिता वाघ, रावेर में रक्षा खडसे, नागपुर में नितिन गडकरी और पालघर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गढ़चिरोली, चंद्रपुर, वर्धा में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। ठाणे और कल्याण में शिंदे समूह के दो उम्मीदवार और नासिक में शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भिवंडी में भाजपा उम्मीदवार और मंत्री कपिल पाटिल पीछे चल रहे हैं।

South India में क्षेत्रीय पार्टियों को ज्यादा सीटें, भाजपा का कर्नाटक और तेलंगाना में बेहतर प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सिंधुदूर्ग में कभी आगे और कभी पीछे चल रहे हैं, जबकि दिडोरी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार भारती पवार लगातार पीछे चल रही हैं। बीड़ में भाजपा उम्मीदवार कांटे की टक्कर में कभी आगे कभी पीछे चल रही हैं। संभाजी नगर में एमआईएम उम्मीदवार और सांगली में निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल आगे चल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.