Bihar: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास को किया याद, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है।

74

Bihar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 4 अप्रैल को बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र(Jamui Lok Sabha constituency) से चुनावी अभियान का आगाज(Election campaign begins) किया। जमुई में राजग की चुनावी सभा(NDA election meeting) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा(fiercely targeted the opposition), वहीं विश्व में बढ़ती भारत की साख (India’s reputation increasing in the world) पर कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र(great pataliputra) और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

लोकसभा चुनाव बिहार और भारत के लिए बहुत ही निर्णायकः पीएम
मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करे। इसलिए वर्ष 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत ही निर्णायक होने वाला है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका सिर्फ एक ही लक्ष्य है। वह लक्ष्य है विकसित भारत और खुशहाल बिहार का निर्माण करना।

पूरे देश में बिहार से उठी हुंकार की गूंज
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जमुई में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी यह हुंकार बिहार के साथ-साथ पूरे देश में गूंज रही है। जमुई, नवादा, मुंगेर और बांका के साथ-साथ बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए के खाते में डालने का बिहारवासियों ने निर्णय कर लिया है। इसके लिए मैं बिहार के लोगों को नमन करता हूं।

फिर एक बार मोदी सरकार
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। मैं जब भी आपके बीच आया हूं, आपने मुझे भरपूर प्यार और अपनापन दिया है। लेकिन आज इस मंच से एक कमी हम सभी को महसूस हो रही है। हमारे लिए यह पहला चुनाव है जब बिहार के बेटे, दलितों, वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मुझे संतोष है कि रामविलास पासवान के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।

बिहार की सराहना
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आजादी के बाद पांच-छह पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। राजग गठबंधन ने कठिन परिश्रम करके बिहार को एक बहुत बड़े दलदल से बाहर निकाला है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे सूर्यकुमार यादव

अब बदल गया है भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और हमारा तिरंगा पहुंच चुका है। भारत जब जी20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में होती है। ये मोदी ने नहीं किया बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी जिसके कारण यह सब संभव हुआ। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है बिहार खुद इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.