Lok Sabha Elections: 56 इंच के सीने वाले ने..! राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के लिए कही यह बात

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो उनके मंसूबे और खतरनाक हो गए हैं।

594

Lok Sabha Elections: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 मई को करनाल के घरौंडा में आयोजित विजय संकल्प रैली में करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो उनके मंसूबे और खतरनाक हो गए हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं अगर किसी के घर के मुखिया की मौत हो जाती है तो उसकी आधी संपत्ति ले ली जाएगी, क्या देश का कोई नागरिक ऐसे कानून को स्वीकार करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके शासनकाल में हर रोज घोटाले नहीं हो रहे थे।

वन नेशन वन एलेक्शन जरुरी
भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट के आदेश पर उनके मंत्री को जेल की हवा खानी पड़ी थी। सैम पित्रोदा अनाप शनाप बयान देते थे, इसी कारण कांग्रेस ने उन्हें हटाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में हर साल विधानसभा चुनाव होते हैं, पांच साल में लोकसभा चुनाव होते हैं। इस पर समय और पैसा बर्बाद होता है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर वन नेशन, वन इलेक्शन करवाया जाएगा।

Lok Sabha Elections: सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का करुंगा एक्स-रे , जनता को लूटने वाले को ..! पीएम ने की घोषणा

कांंग्रेस के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थीः रक्षा मंत्री
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी, तब देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए हैं, हम 11वें नंबर से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आज हमारा दुनिया में डंका बजता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अमेरिका होगा, चीन होगा उसके बाद भारत होगा। वर्ष 2047 तक भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। पाकिस्तानी सांसद ने भी कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग स्वाभीमानी होते हैं, वे भूखे रह लेंगे, लेकिन अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।

Lok Sabha Elections: तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया चुनाव प्रचार, झारखंड सरकार पर लगाया यह आरोप

नये भारत का हो रहा है निर्माण
इससे पहले रैली में पहुंचने पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल और अन्य नेताओं ने पगड़ी पहनाकर रक्षामंत्री राजनाथ का स्वागत किया। राजनाथ ने कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है, आप खुशकिस्मत हैं कि आपके यहां मनोहर लाल उम्मीदवार हैं। देश का मस्तक ऊंचा होना चाहिए। लक्ष्मीजी कमल के फूल पर घर आती हैं, इसलिए कमल का बटन दबाना है और मेरी अंतिम बात सुन लीजिए कि आप मनोहर लाल को केवल सांसद नहीं चुन रहे हैं कुछ और ही चुन रहे हैं।

केजरीवाल ने जनता को दिया धोखा
राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी जनता को धोखा दिया। वह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि सरकार ने जेल में भिजवाया, लेकिन ऐसा नहीं है। शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह भी जेल में गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो मनोहर लाल को 40-45 वर्ष से ज्यादा समय से जानते हैं। उन पर कभी चरित्र या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। वे राजनीति में संत की तरह हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.