जानिये, पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हैं कौन!

पहले पंजाब सरकार में मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा को सीएम बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई।

81

पंजाब की राजनीति में चरणजीत सिंह चन्नी एक जाना-पहचाना नाम है। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। अब कैप्टन के त्याग पत्र देने के बाद उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। इससे पूर्व चन्नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं। वे 20 सितंबर को 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

पहले पंजाब सरकार में मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा को सीएम बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई। उनके नाम पर पार्टी हाई कमान ने भी मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं, लगभग आधे दर्जन नेताओं को पछाड़कर सीएम की गद्दी हासिल करने वाले चरणजीत सिंह चन्नी कौन हैं?

ये भी पढ़ेंः जश्न रंधावा के घर में और चन्नी चुन लिए पंजाब के अगले सीएम!

खास बातें

  • चरणजीत सिंह चन्नी तीन बार विधायक रह चुके हैं।
  • वे पहले दलित नेता हैं, जिन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
  • वे रामदसिया सिख समुदाय से आते हैं और बेदाग छवि वाले नेता हैं।
  • उन्हें 16 मार्च 2017 को पंजाब कैबिनेट में शामिल किया गया था।
  • पिछले चुनाव में आप उम्मीदवार को 12 हजार मतों से पराति किया था।
  • 2012 के चुनाव में वे मात्र 3600 मतों से जीत हासिल की थी।
  • उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
  • वे युवा कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं। उसी दौरान वे राहुल गांधी के करीब आए थे।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.