कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 36 केंद्रों पर मतगणना शुरू

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा राजा? दोनों पार्टियों ने दावा किया है कि वे 'जादुई आंकड़ा' पार कर अपने दम पर सरकार बनाएंगी।

137

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना (Vote Counting) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग शुरू है। पहले डाक मत-पत्रों को गिना जाएगा। इसके बाद ईवीएम (EVM) मतों की गिनती होगी। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए ने कहा कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में योजना के अनुसार पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के 36 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू है। इस चुनाव में मुख्य तौर पर जनता दल (एस) के अलावा भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। हालांकि एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को थोड़ी बढ़त जरूर है लेकिन सभी पार्टियां उत्सुकता से नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

यह भी देखें- ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण: क्या शिवलिंग की होगी कार्बन डेटिंग? उच्च न्यायालय ने दिया बड़ा निर्णय

दो बजे आएंगे नतीजे
इस बीच प्रशासन ने कर्नाटक के 36 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुआ है। दोपहर दो बजे तक चुनाव परिणाम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने का अनुमान है।

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर उत्साहित कांग्रेस
दूसरी ओर कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर उत्साहित है। डीके शिवकुमार ने जोर देकर कहा कि पार्टी कम से कम 141 सीटें जीतेगी। जेडीएस को त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद है। उन्हें मिलने वाली करीब 20 सीटें उस पार्टी के लिए बदलाव या तोड़ साबित होंगी जो सबसे बड़ी पार्टी बन जाती है।

देखें यह वीडियो- संबित पात्रा का CM केजरीवाल पर हमला, कहा- महाराज के परिवर्तन की यह कहानी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.