Madhya Pradesh: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- हमें जनता के आशीर्वाद पर भरोसा

मध्य प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हमें ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

392

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) शुक्रवार (6 अक्टूबर) को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जीत के दावे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावे करते हैं और कुछ लोग जनता पर भरोसा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जनता के आशीर्वाद में विश्वास रखती है। जनता के आशीर्वाद के आधार पर मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर के लिए बड़ा दिन है। मेरा सपना ग्वालियर में एलिवेटेड रोड बनाने का था। आज उनका भूमि पूजन हो रहा है।

चम्बल से पानी लाने का मेरा संकल्प भी पूरा हो रहा है। आज ग्वालियर में 3030 करोड़ रुपये की लागत का भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा में बुजुर्गों को टिकट देने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को अपना ख्याल रखना चाहिए। क्या वह बुजुर्गों या युवाओं से जुड़ना चाहते हैं? इसके अलावा उन्होंने कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी पर्यटन मानचित्र पर आ रहा है। अभी दो बाघ छोड़े हैं और भविष्य में और बाघ छोड़ रहे हैं। मैं पर्यावरण मंत्री, सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी वजह से 30 साल बाद माधव नेशनल पार्क में बाघ की दहाड़ सुनाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत को दी 248 करोड़ की सौगात, 26 परियोजनाओं का किया शिलान्यास लोकार्पण

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट ने काफी हलचल मचा दी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली सूची में उमा भारती और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी हो सकता है। हालांकि, उमा कह रही हैं कि वह मध्य प्रदेश से चुनाव नहीं लड़ेंगी। हां, अगर उन्हें लोकसभा का टिकट मिलता है तो वह किसी दूसरे राज्य से चुनाव लड़ सकती हैं। बाकी पार्टी का आदेश स्पष्ट है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को मैदान में उतारने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दक्षिण सीट से और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की चौरई सीट से चुनाव लड़ेंगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.