जेपी नड्डा ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में जारी किया घोषणा पत्र। भाजपा का घोषणापत्र किसानों, महिलाओं और छात्रों के इर्द-गिर्द घूमेगा।

1277
File Photo

राजस्थान (Rajasthan) में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। वहीं इस माहौल की गर्माहट को बढ़ाते हुए भाजपा (BJP) ने आज कुछ देर पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के लिए अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। आज भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ जारी किया है।

इस संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क की गई है उन्हें मुआवजा देने के लिए एक अलग कमेटी बनाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब प्रदेश के हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार की जाएगी और हर थाने में महिला डेस्क बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: पीएम मोदी 22 नवंबर को आएंगे भीलवाड़ा, स्वागत की ऐसे चल रही है तैयारी

आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी। गांव, गरीब, किसान, महिलाएं, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र वास्तव में एक विजन है। नड्डा ने यह भी कहा कि पिछले 9 साल में राजस्थान को 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।

गहलोत सरकार पर तीखा हमला
इसके साथ ही आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की मौजूदा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान महिलाओं का अपमान और किसानों का अपमान हुआ, जो आने वाली भाजपा सरकार में नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि राजस्थान में शरीर से सिर अलग करने वाले रैलियां करते हैं। राज्य के इस तरह के माहौल को बदला जायेगा। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते भी हैं। राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जहां बिजली की दरें सबसे महंगी हैं और पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गौरतलब है कि, भारत के राजस्थान राज्य की 16वीं विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए आम चुनाव मतदान 25 नवंबर 2023 को होगा और इसके नतीजे 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.