जालंधर लोकसभा उपचुनाव: मतगणना शुरू, आप चल रही आगे

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू है। इस सीट के लिए चुनाव मैदान में 19 उम्मीदवार हैं।

113

जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha by-Election) के लिए 10 मई को हुए मतदान (Voting) के नतीजे आज आएंगे। मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

कांग्रेस (Congress) की करमजीत कौर, आप (AAP) की सुशील रिंकू, भाजपा (BJP) की इंद्रा इकबाल अटवाल और शिअद-बसपा की डॉ. सुखविंदर सुखी उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ पार्टी आप के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का मुद्दा बनी हुई है, जबकि शिअद और भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

बीजेपी के लिए बेहद अहम चुनाव
जालंधर उपचुनाव पंजाब में भाजपा की राजनीति के लिए अहम है। 1997 के बाद पहली बार बीजेपी ने अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ा है।

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव: यूपी के सभी जिलों में मतगणना शुरू, दोपहर 12 बजे तक आएंगे नतीजे

मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
जालंधर लोकसभा उपचुनाव का नतीजा दोपहर तक आ जाएगा। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय में है और दूसरा खेल महाविद्यालय जालंधर में है। 1972 ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को राजकीय कला और खेल महाविद्यालय और निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

जालंधर लोकसभा सीट पर क्यों हो रहा है उपचुनाव?
जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के कारण हो रहा है। यहां से बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल, आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, शिरोमणि अकाली दल ने मौजूदा विधायक सुखविंद सिंह सुखी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने दिवंगत सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर को मैदान में उतारा है।

आप लीड में
आम आदमी पार्टी की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। लीड बढ़कर 19 हजार 745 वोट हो गई है।

देखें यह वीडियो- संबित पात्रा का CM केजरीवाल पर हमला, कहा- महाराज के परिवर्तन की यह कहानी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.