इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो देश में इस्लामिक कानून लागू होगाः Giriraj Singh

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में हिजाब (Hijab) पर प्रतिबंध नहीं लगाने की जो घोषणा की है वह यह दर्शाता है कि यह केवल हिजाब पर प्रतिबंध हटाना नहीं है, बल्कि राज्य में शरिया कानून की स्थापना है।

157

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार (congress government) की ओर से हिजाब पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि यदि देश में राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन (I.N.DI. Alliance) की सरकार बन गई तो देश में इस्लामिक कानून (Islamic law in the country) लागू होगा।

कर्नाटक में शरिया कानून की कोशिश
केन्द्रीय मंत्री ने शनिवार को बेगुसराय में कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में हिजाब (Hijab) पर प्रतिबंध नहीं लगाने की जो घोषणा की है वह यह दर्शाता है कि यह केवल हिजाब पर प्रतिबंध हटाना नहीं है, बल्कि राज्य में शरिया कानून की स्थापना है। ऐसे में यदि राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन की देश में सरकार बनेगी तो इस्लामिक कानून लागू होगा।

भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया हिजाब प्रतिबंध हटा
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया हिजाब प्रतिबंध हटा दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने हिजाब बैन को हटाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि राज्य सरकार हिजाब प्रतिबंध को वापस लेगी। सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य में हिजाब पर कोई प्रभावी प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पर लगे प्रतिबंध जल्द ही वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला अपनी इच्छानुसार कुछ भी पहन सकती है। दरअसल, हिजाब पर पूर्व की भाजपा सरकार ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था। (हि.स.)

यह भी पढ़ें – Culture Mahakumbh: उपराष्ट्रपति ने कहा, वेद भारत की सांस्कृतिक धरोहर, गुरुकुल को लेकर कही यह बात

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.