मंत्रिमंडल विस्तारः दिल्ली पहुंचे नारायण राणे

केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा के बीच राणे दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

78

अगले कुछ दिनों में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। महाराष्ट्र से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। इनमें महाराष्ट्र के दबंग भारतीय जनता पार्टी नेता नारायण राणे के साथ ही प्रीतम मुंडे के नाम शामिल हैं। राणे के इसके लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा के बीच राणे दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः जल्द ही होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार! ये बनाए जा सकते हैं मंत्री

नारायण राणे और प्रीतम मुंडे के नाम पर चर्चा
महाराष्ट्र से किन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा, इस बात को लेकर यहां के लोगों के साथ ही राजनीतिज्ञों में भी काफी उत्सुकता है। वैसे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे और नारायण राणे को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। समझा जा रहा है कि राणे को भारी उद्योग मंत्री बनाया जा सकता है। पहले यह मंत्रालय शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के पास था। इसके साथ प्रीतम मुंडे को भी केंद्रीय मंत्री बनाकर महाराष्ट्र में जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित करने से सर्वोच्च न्यायालय का इनकार! अब क्या करेगी उद्धव सरकार?

2014 से शिवसेना के पास है यह मंत्रालय
भारी उद्योग मंत्रालय 2014 से ही महाराष्ट्र के पास है। जब शिवसेना एनडीए गठबंधन में शामिल थी, तो पार्टी के सांसद अरविंद सावंत को यह मंत्रालय दिया गया था। इनसे पहले भी यह मंत्रालय शिवसेना के ही अनंत गीते के पास था। गीते की रायगढ़ से हार के बाद यह मंत्रालय अरविंद सावंत को दिया गया था। लेकिन 2019 में शिवसेना एनडीए से अलग हो गई। उसके बाद से यह मंत्रालय स्वतंत्र रुप से किसी को नहीं दिया गया है। अब समझा जा रहा है कि शिवसेना को काउंटर करने के लिए नारायण राणे को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.