मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों हिंदुस्थान पोस्ट के भव्य न्यूज रूम का उद्घाटन

हिंदुस्थान पोस्ट मात्र दो वर्षों को कार्यकाल में विश्वनीयता के नए शिखर पर पहुंच गया है।

102

हिंदुस्थान पोस्ट मीडिया हाउस दो वर्षों बाद प्रगति के नए पथ पर है। हिंदी, मराठी भाषा में पोर्टल और समाचार पत्र के नए न्यूजरूम का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों संपन्न हुआ। इन दो वर्षों में हिंदुस्थान पोस्ट लाखो व्यूज और पाठकों का समर्थन प्राप्त करता रहा है।

देश में प्रखर पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सच्चाई और तथ्यपरक समाचारों की प्रस्तुति का माध्यम बना हिंदुस्थान पोस्ट। जिस काल में भौतिकता और अर्थ अर्जन के उद्देश्यों के लिए पत्रकारिता का उपयोग किया जा रहा है, उस काल में हिंदुस्थान पोस्ट एक उत्कृष्ट सेवा का माध्यम बना। दो वर्षों के कार्यकाल में हिदुस्थान पोस्ट देश विदेश में करोड़ो लोगों के पास पहुंचा, प्रतिदिन अनगिनत लोगों को समाज का आइना प्रस्तुत करने का साधन है। इसका एक महत्वपूर्ण पड़ाव दो वर्षों बाद आया, भव्य न्यूज रूप के रूप में। जिसकी शुरुआत ज्ञानदाता गणपति के उत्सव में हुई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों उद्घाटन के साथ ही हिंदुस्थान पोस्ट का नया कार्यालय संचालन में आ गया। इस अवसर पर हिंदुस्थान पोस्ट के संपादक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सहकार्यवाह स्वप्निल सावरकर, हिंदुस्थान पोस्ट के मुद्रक-प्रकाशक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर, हिंदुस्थान पोस्ट की सलाहकार संपादक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक की कोषाध्याक्ष मंजिरी मराठे, शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, भाजपा नेता अवधूत वाघ समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे ने विश्वासघात किया, शिंदे समूह ही असली शिवसेना : अमित शाह

बंद दरवाजे में हम कोई बात नहीं करते
मुख्यमंत्री जब हिंदुस्थान पोस्ट कार्यालय में उद्घाटन के लिए आए थे, उससे कुछ समय पहले ही उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट हुई थी। इस भेंट के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य के विकास के अलावा हमारी कोई चर्चा नहीं हुई और गणेशोत्सव के बीच यह यात्रा भी मुख्यरूप से उसी उद्देश्य के लिए थी। गृहमंत्री के आगमन पर उद्धव ठाकरे गुट द्वारा बंद कमरे की बार-बार चर्चा करने पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, वे शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की नीतियों को लेकर चल रहे हैं, इसलिए शिवसेना भाजपा युति अटल है, वे कोई भी चर्चा बंद कमरे में नहीं करते हैं।

गड्ढामुक्त करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मुंबई को गड्ढामुक्त करने का संकल्प उनकी सरकार ने लिया है। इसके लिए शिवसेना भाजपा युति सरकार के अस्तित्व में आते ही बड़ा निर्णय लिया कि शहर के सभी सड़कों का कांक्रीटिकरण किया जाएगा। इसके प्रथम चरण की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा बुलेट ट्रेन, समृद्धि महामार्ग का विकास, कोस्टल रोड के वर्तमान चरण का कार्य तय समय में पूरा करना है ही उसके साथ ही वर्सोवा लिंक का कार्य भी शुरू हो गया है। मेट्रो को लेकर सरकार ने पहले ही सभी दिक्कतें समाप्त कर दिया। राज्य का विकास प्रथामिकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने भी वचन दिया है।

भव्य स्वागत
स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में निर्मित हिंदुस्थान पोस्ट के नए न्यूज रूम में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस पर कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर के हाथो अंदमान कारागृह के कोल्हू का प्रतीक और स्वातंत्र्यवीर सावरकर की पुस्तक भेंट स्वरूप दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.