Himachal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी हाई कमान और सीएम पर लगाया ये आरोप

कांग्रे सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अगर मेरी बात सुन लेते सीएम तो सरकार आज संकट में नहीं होती। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह दिल्ली गए हैं। वे

101

Himachal: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह(Congress state president and MP Pratibha Singh) ने 1 मार्च को शिमला(Shimla) में कहा कि अगर मेरी बात सुन लेते सीएम तो सरकार आज संकट में नहीं होती। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह(Vikramaditya Singh) दिल्ली गए हैं। वे पार्टी हाई कमान(party high command) से भी मुलाकात कर सकते हैं।

प्रतिभा सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षकों के समक्ष पूरी बात रखी है। संगठन और सरकार से जुड़ी बातें रखी हैं। मैं भाजपा   (B J P) में नहीं जा रही। कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रही हूं।

विक्रमादित्य सिंह दिल्ली रवाना
वहीं हिमाचल प्रदेश में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 29 फरवरी को ही कांग्रेस(Congress) ने संयुक्त पत्रकार वार्ता (joint press conference)कर एकजुटता का संदेश देते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया था लेकिन 1 मार्च की सुबह ही विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली रवाना होने से सियासी गलियारों में सरकार पर फिर से संकट मंडराने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रही है और विक्रमादित्य सिंह दिल्ली सरकारी कार्य से गए हैं, जिसका टूर प्रोग्राम भी साझा किया गया है और पार्टी हाई कमान से इस दौरान मुलाकात कर सकते हैं।

NH Construction: गोवा और असम को बड़ा उपहार, एनएच निर्माण के लिए ‘इतने’ हजार करोड़ रुपए मंजूर

पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री पर आरोप
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार को जो संकट आया है, इसकी उनको पहले से आशंका थीं और कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं और विधायकों की नाराज़गी की बात रखी भी गई थी, लेकिन पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री ने बात नहीं सुनी, जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार संकट है। पर्यवेक्षकों के समक्ष सभी बातों को रखा गया और हल निकालने का प्रयास किया गया है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ खड़ी है और सरकार को बरकरार रखने के लिए काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.