गुजरात चुनाव 2022ः भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची! देखें, पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने 160 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री भपेंद्र यादव ने सूची जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी।

97

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 160 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री भपेंद्र यादव ने सूची जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी। यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी उम्मीदवारी दी गई है।

इस बार चुनाव में भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इनमें कैबिनेट से राजेन्द्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार शामिल हैं। जबकि राज्य मंत्रियों में ब्रिजेश मेरजा, अरविंद रैयाणी और आरसी मकवाणा के नाम शामिल हैं। भुज की विधायक और गुजरात विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य का भी टिकट काटा गया है। इसके अलावा अंजार के विधायक वासणभाई आहिर का टिकट पार्टी ने काट दिया। वे रुपाणी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मंत्री भूपेन्द्रसिंह चुडास्मा, वडोदरा के वाघोडिया के दबंग विधायक मधु श्रीवास्तव, बोटाद से सौरभ पटेल (पूर्व मंत्री) वल्लभ काकडिया, लाखा सागठिया, हकुभा जाडेजा, गोविंद पटेल, अरविंद पटेल, सुरेश पटेल, किशोर चौहाण, अरविंद रैयाणी, जगदीश पटेल और राकेश शाह जैसे बड़े नाम को भी पार्टी ने टिकट से वंचित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.