गोवा निकाय चुनावः कमल खिला, हाथ हिला!

गोवा की राजधानी पणजी के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 30 में से 25 पर बढ़त प्राप्त कर ली है।

95

गोवा के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। राजधानी पणजी के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 30 में से 25 पर बढ़त प्राप्त कर ली है। यहां भाजपा ने अतनासियो मोनसेरेट द्वारा तैयार किए गए पैनल को अपना समर्थन दिया है। इस पैनल में भाजपा के कई पुराने चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही अतनासियो मोनसेरेट को समर्थन देनेवाले कुछ अन्य नेता भी हैं।

21 मार्च को गोवा के एक नगर निगम, 6 नगरपालिका और 17 ग्राम पंचायतों में मतदान कराए गए हैं। इस चुनाव में मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। इस वजह से 82 फीसदी से भी ज्यादा मतदान हुए। मतों की गिनती 22 मार्च को की जा रही है।

सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर चुनाव
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से गोवा निकाय चुनाव लटका हुआ था। बाद में यह मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया। न्यायालय ने यहां 30 अप्रैल तक चुनाव कराने का आदेश दिया था। उसके बाद 21 मार्च को मतदान कराए गए।

ये भी पढ़ेंः अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे परमबीर!… जानिये क्या है मामला

अतनासियो मोनसेरेट प्रभावशाली नेता
पणजी विधायक अतनासियो मोनसेरेट के पुत्र रोहित मोनसेरेट भी पणजी से निकाय चुनाव में उतरे हैं। बता दें कि पहले अतनासियो मोनसेरेट कांग्रेस में थे। वर्ष 2019 में उनके नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक गुट भाजपा में शामिल हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। मोनसेरेट का गोवा में काफी प्रभाव है। वर्ष 2018 के मई महीने में पणजी के लिए हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोर्लिकर को हराया था। 26 वर्षों में ये यह उनकी पहली हार थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.