राहुल गांधी के ‘इस’ नजदीकी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी छोड़ा हाथ, इस पार्टी के साथ करेंगे नई पारी की शुरुआत!

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

74

Jकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने 25 जनवरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना पत्र भेज आरपीएन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उन्हें हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।

इस बात के लिए जताया कांग्रेस का आभार
सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में पार्टी द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के लिए आभार व्यक्त किया और ट्वीट कर इस्तीफे की प्रति साझा की।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक समय सिंह राहुल गांधी की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्हें गांधी परिवार के भरोसेमंद लोगों में गिना जाता था। उनके पिता स्व. सीपीएन सिंह भी कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी थे।

भाजपा के साथ शुरू करेंगे नई पारी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद ही सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गयी थीं। कांग्रेस से उनके इस्तीफे के बाद इस पर विराम लग गया।

ट्वीट कर दी जानकारी
सिंह ने ट्वीट कर कहा, “ आज जब हम सभी अपने महान गणराज्य के गठन का जश्न मना रहे हैं, मैं अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं। जय हिन्द।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.