Mumbai: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा आज थामेंगे इस पार्टी का दामन, उद्धव ठाकरें की बढ़ेंगी मुश्किलें

मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था।

193

Mumbai: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (milind deora) रविवार दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (Eknath Shinde’s Shiv Sena) में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा के साथ तकरीबन 10 पूर्व पार्षद और 450 पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने बताया खेदजनक निर्णय
रविवार सुबह ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी (congress party) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (resign) दे दिया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी में मिलिंद देवड़ा को समझाने का प्रयास किया गया , लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह खेदजनक है।

देवड़ा ने दक्षिण मुंबई सीट पर जताया था हक
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे।

ठाकरे गुट के समक्ष शिंदे गुट होगा मजबूत 
जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा कोलाबा में स्थित शिंदे समूह के कार्यालय में जाएंगे और शिंदे समूह की पार्टी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा के साथ 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी,15 महत्वपूर्ण व्यापार संघ और 450 कार्यकर्ता भी शिंदे समूह की शिवसेना शामिल हो सकते हैं। मिलिंद देवड़ा के शिंदे गुट में शामिल होने से उद्धव ठाकरे गुट के समक्ष शिंदे गुट के और मजबूत होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – … वो क्यों जायेंगे अयोध्या, Congress पर भड़के देवरहा हंस बाबा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.