Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

भाजपा के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक चव्हाण जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच अशोक चव्हाण ने अपना विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

112

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Former Chief Minister Ashok Chavan) ने कांग्रेस से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। उन्होंने विधायक पद (MLA Post) से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि चव्हाण भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक चव्हाण जल्द ही भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। अशोक चव्हाण के साथ कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस पार्षद जगदीश अमीन (Jagdish Amin) भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं अशोक
वहीं, भाजपा के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक चव्हाण जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच अशोक चव्हाण ने अपना विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Employment Fair: प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में एक लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे

कांग्रेस क्यों छोड़ी?
सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा है। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर महसूस हो रही है।

दिल्ली रवाना हुए नाना पटोले
नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने पर अशोक चव्हाण भी नाराज थे, उनका मानना था कि पटोले की वजह से ही महाराष्ट्र में सरकार गिरी। सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण ने पार्टी आलाकमान से नाना पटोले को अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के दौरान नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.