Festival Holidays: संसद की बैठक 19‑20 मार्च और 26 मार्च को छुट्टियों के कारण नहीं होगी। इसकी जगह 28‑29 मार्च को यानि शनिवार‑रविवार भी संसद की कार्यवाही चलेगी। संसद के बजट सत्र में 19 और 20 मार्च को उगादि, गुड़ी पड़वा तथा ईद की छुट्टियां रखी गई हैं। 26 मार्च को रामनवमी के कारण भी संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार को संसद की बैठक कर कार्यवाही पूरी की जाएगी। (Festival Holidays)
यह भी पढ़ें :Evin Prison Attack: एविन जेल हमले पर UN का दावा, ‘मरने वालों की संख्या 70 नहीं इतनी थी’
त्योहारों पर छुट्टी
11 मार्च को हुई व्यापार सलाहकार समितिमें कुछ सदस्यों ने त्योहारों पर अवकाश रखने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर गया। सोमवार को सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदस्यों को जानकारी दी कि 11 मार्च 2026 को हुई व्यापार सलाहकार समितिकी बैठक में कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया था कि 19 मार्च से नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद का त्योहार हैं, इसलिए उन दिनों सदन की बैठक करना उचित नहीं होगा। सभापति ने कहा कि इस संबंध में किए गए अनुरोध पर सरकार ने सकारात्मक विचार किया है। इसलिए गुरुवार, 19 मार्च 2026 और शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को निर्धारित परिषद (राज्यसभा) की बैठकें आयोजित नहीं होगी।(Festival Holidays)
यह भी पढ़ें : Ujjain Student Death: कनाडा से उज्जैन के छात्र का शव लाने में खर्च होंगे लाखों,परिजनों ने मांगी मदद
कल सरकार लाएगी गिलोटिन प्रस्ताव
सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस सप्ताह 18 मार्च को सरकार गिलोटिन प्रस्ताव लाएगी। जिन मंत्रालयों या अनुदानों पर चर्चा नहीं हो पाई है, उन्हें सीधे मतदान के लिए रखकर पारित कराया जाएगा, इसे ही गिलोटिन प्रस्ताव कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि गिलोटिन उस प्रस्ताव को कहा जाता है, जब किसी मंत्रालय की अनुदान मांगों को चर्चा के बगैर सीधे पारित कराए जाने के लिए ले लिया जाता है। गिलोटिन प्रस्ताव पर बगैर चर्चा सीधे मतदान होता है। (Festival Holidays)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
