कर्नाटक के चुनावी परिणाम का असर दूसरे राज्य में नहीं : देवेंद्र फडणवीस

कर्नाटक के चुनाव परिणाम आ गए हैं, इसका विश्लेषण भी शुरू हो गया है। भाजपा की सत्ता छिन गई है।

157
देवेंद्र फडणवीस
कर्नाटक चुनाव परिणाम पर देवेंद्र फडणवीस का विश्लेषण

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम का असर महाराष्ट्र और देश में नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा को पिछले चुनाव से सिर्फ 0.4 फीसदी वोट कम मिले हैं, लेकिन 40 सीटें कम हो गई हैं। कांग्रेस को जेडीएस के हिस्से के 5 फीसदी वोट मिले हैं, इसी से कांग्रेस की सीटें बढ़ीं हैं।

कांग्रेस की जीत का कारण
देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक में कोई सरकार वापस नहीं आती है। एकाध अपवाद को छोड़कर, यह ट्रेंड बदल जाता है। ऐसा लग रहा था कि हम इस बार ट्रेंड को तोड़ सकते हैं, पर वह नहीं हुआ। वर्ष 2018 में भाजपा ने 106 सीटें जीती थीं और उसे 36 फीसदी वोट मिले थे। अब भाजपा को 35.6 फीसदी वोट मिले हैं। यानी भाजपा के 0.4 फीसदी वोट कम हुए हैं और 40 सीटें भी घटी हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट मिले थे, जेडीएस को 18 प्रतिशत वोट मिले थे। जेडीएस को 5 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है, ये वोट कांग्रेस को मिले हैं। इसी वजह से कांग्रेस जीती है।

ये भी पढ़ें – जीत कर भी मुसीबत में कांग्रेस! जानिए क्या है कारण

यूपी के परिणाम देखे कांग्रेस
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि लगभग वे देश जीत गए हैं। उन्हें पिछली विधानसभा और फिर लोकसभा के नतीजों पर नजर डालना चाहिए। उत्तर प्रदेश ्में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं। फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम का देश और महाराष्ट्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.