महाराष्ट्र राज्य सभा उपचुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषित किया उम्मीदवार

राज्य में कांग्रेस नेता के निधन से राज्य सभा की एक सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर किसे उम्मीदवारी दी जाएगी इसके लिए रस्साकशी जारी थी।

98

महाराष्ट्र कांग्रेस से राज्य सभा की एक सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मान्य की गई सूची के अनुसार रजनी पाटील को उम्मीदवारी दी गई है। इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

महाराष्ट्र की एक और देश में सात सीट पर चुनाव
महाराष्ट्र की एक राज्यसभा सीट रिक्त हुई है। यह सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से खाली हुई है। इसके लिए महाविकास का आघाड़ी का गठबंधन में यदि सामंजस्य रहा तो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। देश में राज्यसभा की छह सीटों पर उपचुनाव और एक सीट पर चुनाव, 4 अक्टूबर 2021 को होना है। 27 सितंबर को नाम वापस लिये जाने की अंतिम तिथि है।

ये भी पढ़ें – भाजपा का मुंबई में मास्टर स्ट्रोक और संजय को काशी फल गई!

मिला साथ तो जीत कांग्रेस के हाथ
महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार है। यदि गठबंधन के तीनों दल एक साथ आकर मतदान में उतरते हैं तो रजनी पाटील की जीत तय मानी जा रही है।

भाजपा को इतनी सीटों पर मिल सकती है जीत
मध्य प्रदेश और असम से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। मध्य प्रदेश सीट थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। वे राज्यपाल बनाए गए हैं। इसके अलावा असम में बोडोलैंड पिपुल्स पार्टी के बिस्वजीत दैमारी के भाजपा में शामिल होने से सीट रिक्त हुई थी, जिस पर अब हो सकता है सर्बानंद सोनोवाल को उम्मीदवारी दी जाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.