थरूर की हार पर टूटे दिल, निराश हुई लिपस्टिक! जानिये क्या-क्या दिखा मत पत्रों में

98

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनावके परिणाम आ गए हैं, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर अध्यक्ष पद का सेहरा बंधा है। जबकि हार का प्रहार शशि थरूर को झेलना पड़ा है। इसके कारण उनके चाहनेवालों के दिल टूटे हैं और वो लिपस्टिक भी निराश हुई हैं, जिनसे बैलट पेपर रंगे गए थे।

19 अक्टूबर, 2022 को मतगणना हुई थी। इसमें जब गिनती के लिए बैलट बॉक्स खोले जा रहे थे तो, एक चौंकानेवाला दृश्य सामने आया। जिसमें शशि थरूर के नाम पर पड़े मतों में बैलट पेपर पर कुछ लोगों ने दिल और तीर के निशान बनाकर मत डाले थे। इसी प्रकार कई ऐसे मत पत्र मिले हैं, जिन मतपत्रिकाओं पर लिपस्टिक लगे होठों के दाग थे। वैसे, इस खबर की पुष्टि को लेकर कांग्रेस नेता ‘टाइट लिप’ हैं। परंतु, इसका हिंदी के प्रतिष्ठित चैनल आज तक ने भंडाफोड़ कर दिया।

छठी बार चुनाव
कांग्रेस के 137 वर्ष के इतिहास में छठवी बार चुनाव हुआ है। जो 1939,1950, 1977, 1997, 2000 और 2022 में हुआ। सीताराम केसरी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ऐसे अध्यक्ष हैं जो गैर गांधी परिवार से हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.