कांग्रेस शांति व प्रगति की दुश्मन, पीएम मोदी बोले जय बजरंग बली बोलकर करो वोट

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को शांति और प्रगति का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि शांति और प्रगति चाहने वाले लोग सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर करते हैं।

134

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कर्नाटक की पहचान बदलने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहना चाहिए। पीएम मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कर्नाटक में कोई भी गाली संस्कृति को स्वीकार करता है? क्या कर्नाटक गाली देने वाले को माफ कर देता है? जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर कांग्रेस को सजा दे देना।

बांटो और राज करो पर आधारित कांग्रेस की राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को शांति और प्रगति का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि शांति और प्रगति चाहने वाले लोग सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर करते हैं। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का यह खौफनाक चेहरा देखा है। लोग कर्नाटक में आतंक फैलाने की साजिश में गिरफ्तार होते हैं और कांग्रेस उन्हें बचाने आ जाती है।

देश को बदनाम कर रही कांग्रेस
कांग्रेस देश विरोधियों पर दर्ज मुकदमे न केवल वापस ले लेती है, बल्कि उन्हें छोड़ भी देती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को रिवर्स गियर कांग्रेस कहकर संबोधित किया और कहा कि आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देखकर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूमकर देश को बदनाम कर रही है।

झूठे आरोप ही कांग्रेस का सहारा
कांग्रेस के चुनावी वादों को झूठ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दशकों के कुशासन से जन विश्वास खो चुकी है और अब झूठे आरोप और झूठी गारंटी ही उसका एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने को तैयार बैठी है। गारंटी के नाम पर कांग्रेस ने धोखा दिया है। वहीं, भाजपा ने आकर काम किया है।

ये भी पढ़ें- स्वातंत्र्यवीर सावरकर प्रकरण में राहुल गांधी की मुश्किलें बढीं, यूपी पुलिस को जांच के आदेश

कांग्रेस पर एक परिवार के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठा ‘शाही परिवार’ अपने रिमोट से यहां के नेताओं को कंट्रोल करके रखता है और जेडीएस तो है ही एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी। जेडीएस की जवाबदेही उसके मालिक परिवार के प्रति है। लेकिन, मोदी के लिए कर्नाटक का हर परिवार मेरा परिवार है। हमारी जवाबदेही आपके प्रति है।

ये भी देखें- नौ वर्षों में बदली देश की तस्वीर – सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.