कांग्रेस के जींस में तुष्टिकरण की राजनीति: विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस पार्टी शुरू से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, क्योंकि वह कांग्रेस के मूल जींस में है। कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करना भी कांग्रेस की ऐसी राजनीति का हथकंडा है।

133

कांग्रेस पार्टी शुरू से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, क्योंकि वह कांग्रेस के मूल जींस में है। कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करना भी कांग्रेस की ऐसी राजनीति का हथकंडा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

राम के अस्तित्व को नकारने वाले कर रहे बजरंग बली का विरोध
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बजरंग दल देश का एक ऐसा संगठन है, जो सामाजिक दृष्टि से, हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है और देश तथा समाज के हित में अपनी भूमिका निभाता है। कांग्रेस के लोगों ने पहले भगवान राम पर आक्रमण किया। उन्हें एक काल्पनिक किरदार बताकर उनके अस्तित्व को ही नकारने का प्रयास किया। अब वही कांग्रेस के लोग बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करके बजरंग बली का भी विरोध कर रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने तुष्टिकरण के ऐसे ही प्रयास किए थे। कांग्रेस के ये प्रयास निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस शांति व प्रगति की दुश्मन, पीएम मोदी बोले जय बजरंग बली बोलकर करो वोट

सुनिश्चित हार देखकर बौखला गई कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है। पूरे देश के साथ-साथ कर्नाटक में भी मोदी जी का जादू चल रहा है। इसके चलते कांग्रेस को अपनी हार तय दिखाई दे रही है। हार से बौखलाई कांग्रेस ने अपना तुष्टिकरण का पांसा चल दिया है, ताकि एक वर्ग को खुश करके उसके वोट लिए जा सकें। बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात करना कांग्रेस की इन्हीं कोशिशों में से एक है।

ये भी पढ़ें- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू | डॉ. अमित थडानी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.