कांग्रेस का आरोप- यह भाजपा नहीं, EVM की जीत

शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि जब तक देश में ईवीएम से चुनाव होगा, भाजपा कभी नहीं हारेगी। देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है।

801

राहुल- प्रियंका गांधी सेना (Rahul-Priyanka Gandhi Sena) के अध्यक्ष पंडित जगदीप शर्मा ने रविवार को चुनावी रूझानों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यों (B J P) के चुनाव को ईवीएम (EVM) की मदद से जीतने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जीत (victory) भाजपा की नहीं बल्कि ईवीएम की है।

चुनाव भाजपा कैसे जीत रही है?
शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि जब तक देश में ईवीएम से चुनाव होगा, भाजपा कभी नहीं हारेगी। देश का चुनाव आयोग (election Commission) निष्पक्ष नहीं है। राहुल गांधी को जनता प्यार करती है लेकिन वह ईवीएम से हार जाते हैं। अगर बैलेट पेपर (ballot paper) से चुनाव हो तो कांग्रेस की जीत पक्की है। यह चुनाव छल से हराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की सभाओं में खूब भीड़ दिखी थी। राहुल और प्रियंका की सभाओं में बड़ी संख्या में लोग आए थे। जमीन पर कांग्रेस दिख रही थी और चुनाव भाजपा कैसे जीत रही है? यह देश के लिए सोचने का विषय है। यह कांग्रेस की हार नहीं बल्कि भाजपा के छल की जीत है।

यह भी पढ़ें – Assembly elections: भाजपा ने कहा, देश में चलती है सिर्फ मोदी की गारंटी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.