सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना, “जब प्रदेश में नौकरी निकलती थी…!”

उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन विपक्षी नेताओं पर हमला कर रहे हैं।

109

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 दिसंबर को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिवार और वंशवाद की राजनीति करने वालों ने यूपी को बदहाल कर दिया था। ऐसी राजनीति करने वाले भारत को विकास नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री मछली शहर के फौजदार इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1538 करोड़ रुपये की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (86 किमी) एवं 348 अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।

नौकरी निकलती थी तो पूरा खानदान निकल पड़ता था
सभा में केन्द्रीय मंत्री का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डाल शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया करती थी। गरीब और किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। जब भी कोई नौकरी निकलती थी, तो पूरा खानदान निकल पड़ता था। लेकिन भाजपा सरकार में आज गरीबों तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने पांच साल में ईमानदारी के साथ पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी।

ये भी पढ़ेंः जानिये, पाक खुफिया एजेंसी का क्या है के-2 प्लान,जिसके जरिए वो रच रहा है ऐसा षड्यंत्र

माफियाराज पर चल रहा है बुलडोजर
सीएम ने कहा कि राज्य में एक तरफ बुलडोजर सड़क पर चलता है, दूसरी तरफ माफियाराज पर चलाया जा रहा है। सड़क बनाने के साथ ही गुंडों और माफिया की छाती को भी रौंदा जाएगा।

पीएम की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की दुनिया में मजबूत छवि उभर रही है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ा है। छोटी सोच के लोग बड़ा काम नहीं कर सकते। पिछली सरकार के लोगों की सोच संकुचित और छोटी थी। विकास कैसे होना चाहिए, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कर दिखाया है। हमें 2022 में नया उत्तर प्रदेश बनाना है। हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते। हम समस्या के समाधान करना चाहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.