महाराष्ट्र में दौरों का दौर… चिपलूण में मुख्यमंत्री को झेलना पड़ा महिलाओं का आक्रोश

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अब दर्द और मदद की आस बची है। इस बीच नेताओं का पहुंचना भी शुरू हो गई है।

172

राज्य में अब तक जल प्रलय से 112 लोगों के प्राण जाने की खबर है। बड़े स्तर पर लोगों का नुकसान हुआ है। इसके लिए मंत्रियों और नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। जबकि, आपदा के इस समय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे चिपलूण शहर पहुंचे, जहां लोगों ने शुद्ध पानी, छत और रोटी की मांग रखी। मुख्यमंत्री के समक्ष महिलाएं आक्रोशित दिखीं।

बारिश ने कुछ राहत दी है तो जलस्तर नीचे खिसकना शुरू हो गया है। परिस्थिति इतनी बिकट थी कि सातारा के आंबेगांव में लगभग दो दिनों बाद एनडीआरएफ का दल बचाव के लिए पहुंचा है। कई स्थानों पर बचाव दल को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया है। इस बीच नेता और मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। महाड के तलिये गांव में उध्वस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण का आश्वासन म्हाडा की ओर से मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने दिया है, जबकि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी केंद्र की ओर से घर बनाकर देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें – अब अयोध्या के योगी! कयासों को लगी ऐसे मुहर

हुई बड़ी क्षति
राज्य के 9 जिले बाढ़ग्रस्त हैं। जिनमें से लगभग 1 लाख 35 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। इसमें 112 लोगों की मृत्यु हो गई है। 53 लोग घायल हैं, 99 लोगों का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है। इस जल प्रलय में 3,221 प्राणियों की भी मृत्यु हुई है।

चिपलूण में मुख्यमंत्री के सामने आक्रोश
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, शनिवार को उन्होंने तलिये गांव का डेढ़ घंटे का दौरा किया था। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की तो लोगों का दर्द पूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। एक महिला तो मुख्यमंत्री के सामने चिल्लाकर बताने लगी कि साहब हमारा बहुत नुकसान हुआ है, हमें तत्काल मदद दीजिये।

नारायण राणे और देवेंद्र फडणवीस भी लोगों से मिले
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने महाड तहसील के तलिये गांव में लोगों से भेंट की। उन्होंने, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय दल द्वारा पहुंचाई जा रही मदद का भी लेखाजोखा लिया गया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे इन सर्वेक्षणों की रिपोर्ट अब केंद्र सरकार को देंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.