मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांची में देश की पहली सोलर सिटी का करेंगे लोकार्पण

विभिन्न स्थानों पर सोलर वाटर कियॉस्क स्थापित किए गए हैं। शहर में चार बैटरी चलित ई-रिक्शा चलेंगे। इनसे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। शहर में दो बैटरी चलित कचरा वाहन भी चलेंगे।

217

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर प्रदेश में एक सोलर सिटी की संकल्पना को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साकार रूप देंगे। वो  (बुधवार ) रायसेन जिले में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थली सांची में देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण करेंगे।

कई नेता अतिथि होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांची स्थित स्टेडियम में शाम 4.00 बजे लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायकगण रामपाल सिंह सुरेन्द्र पटवा और देवेन्द्र पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी के सतह के तापमान को नियंत्रित करने के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13747 टन कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 मंत्री हरदीप सिंह डंग, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, लाख वयस्क वृक्षों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगालः राज्यपाल और ममता में नहीं जमता, मुख्यमंत्री ने दी ये चेतावनी – 

उन्होंने बताया कि सांची को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के साथ ही इको फ्रेंडली सुविधाओं के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को कम करके टूरिज्म को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। विभिन्न स्थानों पर सोलर वाटर कियॉस्क स्थापित किए गए हैं। शहर में चार बैटरी चलित ई-रिक्शा चलेंगे। इनसे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। शहर में दो बैटरी चलित कचरा वाहन भी चलेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.