भाजपा अध्यक्ष नड्डा के बंगाल दौरे का दूसरा दिनः ऐतिहासिक बेलूर मठ में की पूजा-अर्चना

पूजा पाठ के बाद कुछ देर तक नड्डा ने बेलूर मठ में समय बिताया और यहां रामकृष्ण मिशन के संतों से बात की।

80

दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौरे के दूसरे दिन 9 जून को ऐतिहासिक बेलूर मठ में पूजा अर्चना की है। उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमाओं पर शीश नवाया और यहां मौजूद पुजारियों और संन्यासियों के साथ मठ का भ्रमण भी किया।

9 जून को दिन की शुरुआत नड्डा ने बेलूरमठ दौरे के साथ की। यहां उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पूजा पाठ के बाद कुछ देर तक उन्होंने बेलूर मठ में समय बिताया और यहां रामकृष्ण मिशन के संतो से बात की।

ये भी पढ़ें – AIMIM प्रमुख ओवैसी होंगे गिरफ्तार? दिल्ली पुलिस ने कई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

उल्लेखनीय है कि बंगाल दौरे के पहले दिन 8 जून को भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर आश्वस्त किया था कि बंगाल भाजपा के संघर्ष में केंद्रीय नेतृत्व मजबूती से खड़ा है। साथ ही उन्होंने बंगाल में सरकार गठन का दावा भी किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.