भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पांच राज्यों में चुनावों के लिए क्या होगा ‘मोदी मंत्र’?

यह बैठक 13 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों के उपचुनाव के बाद हो रही है, जिसमें भाजपा का प्रदर्शन कोई विशेष नहीं रहा है। इसका अवलोकन पार्टी नेतृत्व के द्वारा लोगों के समक्ष रखा जा सकता है।

81

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक विशेष महत्व लिये होगी। इसका कारण है कि पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए इसमें मंत्रणा हो सकती है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव को देखते हुए कुछ मंत्र दिये जा सकते हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार इस बैठक में प्रधानमंत्री की टिप्पणियां और उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए दिशा सूचक होगा। कोविड दिशानिर्देशों के अनुरूप यह बैठक हाइब्रिड है। इसमें 124 शीर्ष नेता दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में उपस्थित रहेंगे। शेष सदस्य वर्चुअली अपने-अपने राज्यों से सम्मिलित होंगे। इसके लिए 36 राज्यों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें – सावरकर बंधु: वह क्रांति पुरोधा जिन्होंने किशोरावस्था में शुरू किया क्रांतिकार्य

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण समेत शीर्ष नेता सम्मिलित होंगे। जबकि राज्यों से वर्चुअली मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.