राणे उतरेंगे रण में! नहीं रुके हिंदुओं पर हमले तो जैसे को तैसा उत्तर

सिर तन से जुदा के नाम पर देश में कट्टरवादी मुस्लिम हत्याएं और हमले कर रहे हैं। इसको लेकर विद्रोह का स्वर उठ रहा है।

101

महाराष्ट्र के अहमदनगर में मुस्लिम हमलावरों ने एक हिंदू युवक पर हमला किया। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे ने आक्रोषित स्वर में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, यदि हिंदुओं के अपमान और उन पर हमलों का सिलसिला इसी क्रम में होता रहा तो हम भी जैसे को तैसा उत्तर दे सकते हैं। इस चेतावनी के बाद छोटे राणे के हिंदुओं की रक्षा में रण में उतरने की आशंका है।

नुपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण अहमदनगर के कर्जत तहसील के युवक प्रतीक पवार पर 4 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि उस पर दस से पंद्रह की संख्या में मुसलमानों ने हमला किया। इस हमले में प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

ये भी पढ़ें – अब याकूब मेमन के हमदर्द कांग्रेस विधायक की बारी, मंत्री रहते हुए की थी मनमानी! ऐसा है प्रकरण

…तो खोलेंगे तीसरी आंख
भगवान शिव की तीसरी आंख तांडव का रूप है। जिसमें कोई नहीं बचता, इसी रूप का उल्लेख करते हुए नितेश राणे ने कहा है कि, नुपुर शर्मा को उनके बयान के बाद भाजपा ने निलंबित कर दिया। वह प्रकरण वहीं समाप्त हो गया, इसके बाद भी उदयपुर, अमरावती में हिंदुओं की जघन्य हत्याएं हुईं। अब अहमदनगर में हुई घटना बाध्य करती है कि, इसे यहीं रोका जाए। जिसके लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो तीसरी आंख खोलेंगे।

अब बदल गई सरकार
महाविकास आघाड़ी सरकार अब नहीं है और न ही अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ही हैं। इसलिए अब लोगों को हिंदुओं के विरुद्ध षड्यंत्र बंद कर देना चाहिये। यहा शरिया लागू नहीं है, यह देश बाबासाहेब के अनुसार चलता है। हमारे देवों का अपमान होता है तो हम उसका विरोध हिंसात्मक रूप से नहीं करते, बल्कि लोकतांत्रिक रूप से उसका विरोध करते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.